Motapa Kam Karne Ka Gharelu Nuskha
मोटापा कम करने का घरेलू नुस्खा-
आज मोटापा कई लोगों के लिए बहुत बड़ी समस्या और सिरदर्द बन गई है। अगर अनुमान निकाला जाये, तो 10 में से लगभग 7 लोग मोटापे के शिकार दिखाई दे जाते हैं। मोटापे के शिकार लोगों को कई परेशानियों का सामना कर पड़ता है जैसे- ये लोग (मोटापा का शिकार) कोई भी काम सही ढंग से नहीं कर पाते, जरा-सी मेहनत करते ही हांफने लगते हैं, आलसपन हमेशा इन पर छाया रहता है। कहीं बैठ गये तो अब उठने में आलस, अगर लेट गये तो अब बिस्तर छोड़ने की समस्या, कहीं भी बैठे-बैठे सुस्ताने लगते हैं, सीढ़ियां चढ़ने-उतरने में थकावट।
यहां तक कि मोटे लोगों को रोग भी जल्दी घेर लेते हैं जैसे:- आज जो सबसे बड़ी समस्या है डायबिज़ रोग होने की संभावना बढ़ जाती है, ब्लडप्रेशर की परेशानी, जल्दी और बार-बार हांफने की वजह से अस्थमा की बीमारी ऐसी कई समस्याएं लगी रहती हैं।
इस हिंदी लेख में हम आपको ऐसी ही समस्याओं से बचाने के लिए बता रहे हैं, कुछ आसान से टिप्स के बारे में, नुस्खों के बारे में।
1. आप प्रोटीन का सेवन करें। अब आप सोचेंगे प्रोटीन के लिए तो काफी कुछ अच्छा और हैवी खाना पड़ेगा, तो मोटापा कैसे हम होगा। तो इसके लिए उपाय यह है कि आप सुबह एक गिलास दूध पीयें, क्योंकि दूध में भी प्रोटीन होता है। दूध के बाद आप हल्का-फुल्का स्नैक्स ले सकते हैं?
2. मोटापा से बचने के लिए खाने तरीका भी आपको सुधारना होगा। होता क्या है कि हम यह तो तय कर लेते हैं कि वजन या मोटापा कम करने के लिए खायेंगे। पर खाना कैसे है, तरीका क्या है इस ओर कोई ध्यान नहीं देते। तो तरीका यही है कि आप जो कुछ खायें उसे अच्छे से चबाकर खायें। दूसरा दिन या या रात का, दोनों समय का खाना खाने से पहले सलाद व सब्जियां खायें। स्नैक्स मन को बहुत ललचाते हैं इसलिए इन्हें ऐसी जगह पर रखें, जहां बार-बार नजर न जाती हो, क्योंकि ज्यादा स्नैक्स भी मोटापा बढ़ाते हैं।
3. मोटापा कम करने में सबसे जरूरी है आप व्यायाम और कसरत यानी वर्कआउट जरूर करें। आप अपना एक नियम बना लें कि आपको रोजाना सुबह या शाम को व्यायाम के लिए कम से कम एक या आधे घंटे का समय देना ही देना है। व्यायाम में आप साइकिल चलाना, रस्सी कूदना, चीढ़ियों चढ़ना-उतरना या पेट कम करने की एक्सरसाइज करेंगे तो बेहतर होगा।
4. फल का अधिक सेवन करें: अगर आप रोजाना एक समय के भोजन में फलों का सेवन करेंगे, तो इससे भी आपका मोटापा नियंत्रण में रहेगा। कई बार डाॅक्टर हमें सलाह देते हैं कि सेहतमंद और स्वस्थ रहने के लिए फलों का सेवन करें और इसी चक्कर में हम जूस ज्यादा पीने लगते हैं, खासकर पैक्टड जूस। तो आपको पैक्टड जूस का सेवन नहीं करना है। आप ताजे फल खायें यानी आपको फल खाने हैं। यह आपकी भूख को कंट्रोल करेंगे और आप एक्सट्रा कैलोरी लेने से बचे रहेंगे।
5. सप्ताह में एक दिन उपवास का रखें। ऐसा करने से आपके पाचनतंत्र को भी एक दिन का आराम मिल जायेगा और भोजन से दूर रहने के कारण मोटापा भी नियंत्रण में रहेगा।
6. सुबह-सुबह उठकर खाली पेट गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से भी मोटापा कम होता है।
7. पेट की चर्बी को कम करने के लिए आपको रोजाना सुबह खाली पेट एक चूर्ण, गरम या गुनगुने पानी के साथ लेना है। घर में ही यह चूर्ण आप तैयार कर सकते हैं। चूर्ण तैयार करने की विधि: इसके लिए मोटी सौंफ, मिश्री और सूखा धनिया लेकर इन्हें बराबर-बराबर मात्रा में पीस लें। लो जी हो गया चूर्ण तैयार। अब इस चूर्ण की एक चम्मच मात्रा आपको लेनी है।
Comments
Post a Comment